Two arrested for spreading terror by firing in the air and pelting stones in Hisar
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सत्यनगर में हवाई फायर कर दहशत फैलाने व पत्थरबाजी करने पर 2 काबू
हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने 17 अगस्त की रात को सत्यनगर में पत्थरबाजी और हवाई फायर करने के मामले में सत्यनगर निवासी प्रदीप व फतेहचंद कॉलोनी निवासी अंकुश को गिर तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल बरामद किया है।
चौकी प्रभारी ए.एस. आई. मनमोहन ने बताया कि सत्यनगर निवासी दीपक ने दोनों नामजद आरोपियों और 2 अन्य लड़कों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसने शिकायत देकर बताया था कि 17 अगस्त की रात को वह अपने घर पर था।
मोहल्ले के प्रदीप, अंकुश व 2 अन्य लड़के उनके घर के सामने आए और पत्थरबाजी करने लगे। साथ ही वहां खड़ी गाड़ी पर ईंट मारकर नुकसान किया। शिकायतकर्ता को ललकारते हुए आरोपी प्रदीप ने घर से बाहर निकालने के लिए फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।













