---Advertisement---

Hisar News : हमलावरों ने किया छात्र का अपहरण, चाकू मार नहर के पास फेंक फरार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: Attackers kidnapped the student, stabbed him and threw him near the canal and fled

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव नियाणा निवासी एवं बी.ए. सैकिंड ईयर में पढ़ने वाले छात्र भगवान देव का 24 अगस्त की शाम को 6 बजे चार युवकों ने अपहरण कर लिया। वे उसे गाड़ी में बैठाकर गांव के शराब ठेके के पास ले गए और उसे डंडों से पीटा। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। फिर बेहोशी की हालत में गांव के पास नहर किनारे फेंककर फरार हो गए। बाद में घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने भगवान देव की शिकायत पर वीरवार को प्रदीप, अनिल, दीप और अमन के खिलाफ

केस दर्ज कर जांच शुरू की है। नियाणा गांव के भगवान देव ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह एक शिक्षण संस्थान में बी.ए. सैकिंड ईयर का छात्र है। मैं 24 अगस्त की शाम को 6 बजे शहर से ऑटो में सवार होकर गांव आया

था। मैं गांव के अड्डे पर ऑटो से उतरने के बाद पैदल जा रहा था।

उसी दौरान पीछे से सफेद रंग की एक कार आई और उसमें से गांव का प्रदीप और अनिल नीचे उतरे। दोनों ने मेरे को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया। उसके बाद वे गांव के शराब ठेके के पास ले गए। उन्होंने मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणी की। वे वहां से शिकारपुर गांव के शराब ठेके के पास ले गए। उन्होंने वहां पंच और चाकू से हमला किया।

फिर खरड़ गांव में ले गए। वहां दोबारा मारपीट की और गाड़ी चढ़ाने का प्रास किया। उन्होंने जबर्दस्ती एक कागज पर लिखवा लिया कि मैं शराब और चिट्टा बेचने का काम करता हूं। मैं लगातार मारपीट से बेहोश हो गया। हमला करने वाले मुझे बेहोशी ही हालत में गांव के पास नहर किनारे फेंककर चले गए। बाद में एक ई-रिक्शा वाला घायल हालत में मेरे को सिविल अस्पताल में लेकर आया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer