---Advertisement---

सिरसा पुलिस ने पकड़ी करीब 15 लाख रुपए की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, 1 काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa police seized branded English liquor worth about 15 lakh rupees Sirsa News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद की गई शराब में सिग्नेचर, रॉकफोर्ड, एंटीक्विटी, 100 पाइपर, महारानी, व्लैंडर प्राइड, ऑल सीजन, रॉयल स्टैग तथा मैकडोल के ब्रांड शामिल

Haryana News Today : सिरसा जिले में आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सिरसा पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला की सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकार की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब से भरी हुई एक पिकअप गाड़ी को बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने के उपरांत गाड़ी में भरी हुई विभिन्न प्रकार की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की 1212 बोतलें बरामद हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र रामकुमार निवासी गांव सदलपुर जिला हिसार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सदर थाना सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपी को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सी.आई.ए. सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव भंभूर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप गाड़ी आई और पुलिस पार्टी को सामने देखकर अचानक चालक ने गाड़ी को वापस मुड़कर मौका से भागने का प्रयास किया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त गाड़ी का पीछा कर उसे काबू कर जब नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में भरी हुई विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब की 1212 बोतलें बरामद हुईं। उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब में रॉकफोर्ड, ऑल सीजन, एंटीक्विटी, ब्लैंडर प्राइड, 100 पाइपर, रॉयल ग्रीन, महारानी, मैकडोल, सिग्नेचर तथा रॉयल स्टैग शराब के ब्रांड शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया है कि अगर उनके आसपास किसी भी प्रकार का गैरकानूनी धंधा हो रहा है तो तुरंत इसके बारे में पुलिस प्रशासन को सूचना दें ताकि गैरकानूनी धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer