---Advertisement---

पति पर भाई के साथ मिलकर पत्नी ने किया चाकू से हमला, पली सहित अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Wife along with her brother attacked husband with knife, case registered against wife and others

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रतिया क्षेत्र के गांव लघुवास में पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के पश्चात हुए विवाद को लेकर पुलिस ने घायल हुए सुरेश कुमार के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी सुनीता के अलावा मायके परिवार के अन्य रिश्तेदार पवन कुमार, कर्ण व रानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव नंगल की सुनीता के साथ हुई थी और उनके 2 लड़के व एक लड़की भी है। उसका अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव रहता है। बीती रात को जब वह अपने घर पर था तो इस दौरान उसका अपनी पत्नी के साथ कहां सुनी हो गई थी।

बयान में आरोप लगाया कि इसके पश्चात उसकी पत्नी ने अपने भाई पवन को बुला लिया। इसके बाद पवन के अलावा उसके साथ कर्ण व रानी उसके घर में आ गए और आते ही लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इस दौरान पवन ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया, जबकि कर्ण ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से उसके ताऊ के लड़के विजय पुत्र कश्मीर के ऊपर वार करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी के अलावा अन्य मौजूद महिला रानी ने भी उनके साथ कथित मारपीट की।

मारपीट को देखते हुए जब शोर मचाया तो उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। चाकू के वार से घायल होने के बाद उसकी माता मूर्ति बाई ने ही उसे तथा उसके ताऊ के लड़के को रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां से चिकित्सकों ने उसके ताऊ के लड़के को अग्रोहा मैडीकल रैफर कर दिया था।

उन्होंने पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बताया कि इन लोगों ने उसके ताऊ के लड़के पर बिना बजह ही जानलेवा हमला किया है, इसलिए कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की पत्नी के अलावा मायके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer