---Advertisement---

Chain from woman Neck in Hisar : हिसार में महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---


Bike rider escapes after breaking gold chain from woman neck in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाजार खरीदारी करने जा रही महिला के गले से सोने के चेन तोड़कर बाइक सवार फरार

हिसार में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिसार में आवारागर्दी करने वाले युवकों की भरमार हो चुकी है और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी पुलिस इनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। करवा चौथ का व्रत रखे महिला जब बाजार से सामान खरीदारी करने के लिए सेक्टर 14 से बाजार जा रही थी तो घर से कुछ दूरी पर अज्ञात बाइक उसके गले से सोने की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए।

हिसार के सेक्टर 14 निवासी मनेश दहिया ने अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि रविवार के दोपहर को करीब 12:15 बजे मार्केट जाने के लिए वह अपने घर के दरवाजे खिड़कियां सब बंद करके घर से निकली थी। जब वह मकान नंबर 1670 के पास पहुंची तो पीछे से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए और उसके गले में से दो तोले की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।

उसने शोर भी मचाया लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बाइक सा वर छीना झपटी करके मौके से फरार हो चुके थे। उसने इसकी शिकायत हिसार अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी तो पुलिस ने अज्ञात बाइक शोरूम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिसार शहर थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer