---Advertisement---

जांडलीकलां में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल बाल बचे लोग, जाने पूरा मामला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Firing in broad daylight in Jandalikalan, people narrowly escaped

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव जांडलीकला बस स्टैंड पर बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े शराब ठेकेदार पर सात राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ठेकेदार द्वारा जवाबी फायरिंग करने व ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग में ठेकेदार बाल- बाल बच गए। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर होंडा सिटी कार में आए पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा बुधवार की दोपहर बाद फतेहाबाद से स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने सहयोगी सुशील कुमार बिढ़ाईखेड़ा के साथ जांडलीकला बस स्टैंड पर पहुंचे। उपरोक्त दोनों ने जोगिंदर उर्फ जोगा जांडलीकला के होटल पर आकर रुके तो अचानक भूना की साइड से होंडा सिटी कार उनके पास आकर रुकी। जिनमें से चार बदमाश अपने अपने दोनों हाथों में असला लिए हुए थे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा व सुशील कुमार तथा जोगिंदर उर्फ जोगा ने स्कॉर्पियो की आड़ लेकर राजवाहे के दूसरी और कूद कर अपनी जान बचाई। ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए और सुशील जोगा ने ग्रामीणों को जोर-जोर से चिल्ला कर बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया।

ठेकेदार की जवाबी कार्रवाई करने और बस स्टैंड पर मौजूद ग्रामीणों के ललकारने के बाद उपरोक्त पांचों बदमाश होंडा सिटी कार को फतेहाबाद की तरफ फरार हो गए। चारों बदमाशों ने अपने अवैध असलों से सात राउंड फायर किए। गनीमत रही कि ठेकेदार व उसके दोनों साथियों में से किसी को भी गोली नहीं लगी, तीनों बाल बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लेकर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। बदमाशों द्वारा ठेकेदार पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगदीश कुमार व सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉक्टर जोगिंदर सिंह तथा सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र भी मौके पर पहुंचे।

पहले भी दो बार हो चुका है हमला

शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा ने आशंका जताई कि बदमाश विक्रम भांभू के गुर्गों ने उस पर हमला किया है। उसने बताया कि विक्रम भांभू उस पर पहले भी गोरखपुर शराब ठेके पर 5 मई 2019 व 8 सितंबर 2019 को जानलेवा हमला कर चुका है। पहले मामले में गैंगवार के मुख्य सरगना विक्रम भांभू को करीब 8 महीने पहले 10 वर्ष की माननीय न्यायालय ने सजा सुनाई थी और जेल में बंद है। जबकि दूसरे केस में गवाही माननीय न्यायालय में हो चुकी है और आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया जाना बाकी है। हालांकि गैंगवार के सरगना पर खासा पठाना के शराब ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या का भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें भी गवाहियां हो चुकी हैं। ठेकेदार ने बताया कि उसे 2020 में पुलिस सुरक्षा दी गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। उसने पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जांडलीकला बस स्टैंड के पास फायरिंग मामले में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस टीमें जांच में लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer