---Advertisement---

बरवाला से ब्यूटी पार्लर गई लड़की लापता | Girl who went to beauty parlor from Barwala is missing

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Girl who went to beauty parlor from Barwala is missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Haryana News : बरवाला शहर में ब्यूटी पार्लर पर काम करने जाने वाली एक लड़की अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बावजूद भी जब लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को डिस्कंट में देवीगढ़ पुनिया निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन हर रोज सुबह सरीया ब्यूटी पार्लर मैं जाती थी और शाम को करीब 5 बजे अपने घर आ जाती थी। 29 अक्टूबर को भी उसकी बहन हर रोज की तरह सुबह ब्यूटी पार्लर में तो गई लेकिन शाम को वापस घर नहीं आई। मंगलवार की शाम से बुधवार दोपहर तक वह अपनी बहन को परिवार सहित खोजते रहे, लेकिन उसके बारे में कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि उसकी बहन का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है और ना ही किसी के फोन पर उसकी बहन का फोन आया है। उसकी बहन किस हाल में है और कहीं उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए इस बात का उन्हें डर सता रहा है।

जब कहीं से भी उन्हें अपनी बहन के बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी बहन की तलाश की जाए। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer