---Advertisement---

Gohana News Today : महिला से मारपीट, पशुओं को खोलने पशुबाड़े में गई थी महिला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Gohana News Today: Woman beaten up, and she had gone to the cattle shed to release the animals

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पशुबाड़े में भैंस खोलने गई महिला से गांव के ही लोगों ने की मारपीट

Haryana News Today : सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव रूखी में पशुबाड़े में भैंस खोलने गए गई महिला के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला मोनिका घायल हो गई। इस दौरान उसके गले का मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स गायब हो गए। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

मोनिका ने बताया कि वे घर से कुछ दूर दलवीर के प्लाट में पशु बांधते हैं। वह सुबह करीब साढे आठ बजे प्लाट में पशु खोलने के लिए गई थी। इस दौरान पड़ौसी सुनीता ने उसका रास्ता रोककर गाली देना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में उसने डंडे से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका लड़का कृष्ण भी पत्नी सहित वहां आ गया। उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान उसके गले का मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स गुम हो गए।

मारपीट के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer