Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : सोरखी गांव से विवाहिता लापता, पहले भी किसी के साथ गई थी घर से, एक महीने बाद लौटी

0 minutes, 6 seconds Read

Hansi News: Married woman missing from Sorkhi village, and had gone out with someone earlier too

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हांसी के नजदीकी गांव सोरखी से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसके पति ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने इसकी शिकायत बास थाना पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सोरखी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी सन 2018 में भिवानी जिले के गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद उन दोनों से कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी उसकी पत्नी बिना बताए घर से किसी के साथ चली गई थी और करीब एक महीने बाद वापस घर आ गई थी। जिसकी मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़ित ने बताया कि अब फिर से उसकी पत्नी 30 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने पहले तो आस-पड़ोस में उसकी तलाश की और बाद में अपनी रिश्तेदारों व जान-पहचान की जगह पर भी तलाश की , परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। जबकि वो अपना मोबाइल फोन भी साथ लेकर गई है और वो नंबर बंद बता रहा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer