Hisar News Today: person was attacked in Mirzapur village, case registered against 2 brothers
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार जिले के गांव मिर्जापुर में गली में गाली गलौज करने से रोकने पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मिर्जापुर के बुधराम को हमला करने के मामले में सुमित व उसके भाई श्रवण के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव मिर्जापुर निवासी बुधराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं। ह ते पहले हमारे गांव का सुमित व उसका भाई श्रवण मेरे भाई रामनिवास के मकान के सामने शराब पीकर आपस में एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। मैं वहां खड़ा था। मैंने उनको गाली- गालौच करने से रोक दिया था। तब हमारी आपस में हाथापाई हो गई थी। उसके बाद वे दोनों अपने घर चले गए थे। दोनों भाइयों ने मुझे देख लेने की धमकी दी थी। मैं 18 जुलाई को अपनी 12 वर्षीय बेटी आरती को साईकिल पर बैठाकर खरकड़ी रोड पर खेतों में जा रहा था। तभी श्रवण व सुमित मोटरसाईकिल पर आए। श्रवण मोटरसाईकिल चला रहा था और सुमित हाथ में लोहे की पाईप लेकर पीछे बैठा था। श्रवण ने मेरी साईकिल के आगे अपना मोटरसाईकिल अड़ा दिया और मुझे रोककर मेरी बेटी को धक्का मारा।
सुमित ने अपने हाथ में ली हुई पाईप से मुझे चोटें मारी और श्रवण ने थप्पड़-मुक्के मारे। वे बोले, तु हैं आज मजा चखाते हैं। दोनों भाइयों ने मुझे काफी चोटें मारी। शोर सुनकर कई आदमी मौका पर भागकर आए तो दोनों हमलावर मोटरसाईकिल लेकर भाग गए। बाद में पता चलने पर मेरे परिवार वाले मुझे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाए। , जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
YouTube Amazing Video
ये खास खबर पढ़ें : –
नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाईक का काटा 52500 रुपए का चालान, बुलेट बाइक एंपाउड,
रतिया में कब्जा छुड़वाने पर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, गाड़ी के टूटे शीशे,
हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में शामिल 5 लोगों की कटी जेब,
Bhuna News : धौलू चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : दो चोर काबू,













