---Advertisement---

Hansi-Jind Road पर ट्रक से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Huge amount of poppy husk recovered from a truck on Hansi Jind road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रक में दाल व चने के कट्टों में छिपा कर ले जा रहे थे डोडा पोस्त, दो व्यक्ति काबू

Haryana News Today : हांसी-जींद रोड पर इंदौर से लुधियाना जा रहे ट्रक से 50 किलो नशीला पदार्थ डोडा पोस्त हांसी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा है। यह नशीला पदार्थ दाल व चने के कट्टों के बीच में छिपा कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक और डोडा पोस्ट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर से लुधियाना जा रहे ट्रक से नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब के दो व्यक्ति जो मध्यप्रदेश के इंदौर से माल लोड करके लुधियाना जा रहे हैं। ट्रक के अंदर नशीला पदार्थ डोडा पोस्त लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने हांसी जींद रोड़ पर गांव गगन खेड़ी के पास सिसाय मोड़ के पास पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। पंजाब नंबर का एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया तो जिसको रुकवा लिया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे। ट्रक चालक की पहचान संगरूर निवासी मेजर सिंह व परिचालक संगरूर के लहरा गागा निवासी अजायब सिंह के रूप में हुई।

832 कट्टों के बीच छुपाया था नशीला पदार्थ

जांच के लिए डीएसपी रविंद्र सांगवान को बुलाया गया। इस दौरान ट्रक में लोड किए हुए दाल के 630 कट्टे व चने के 202 कट्टे उतरवाए। तब चने के क‌ट्टों के बीच में छह कट्टे मिले जिसमें 50 किलो 283 ग्राम डोडा पोस्त था। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer