---Advertisement---

अमेरिका से भतीजा बोल रहा हूं, E-kyc update के नाम पर ठगी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

I am my nephew speaking from America, fraud in the name of E-KYC update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

E-kyc update करवाने के नाम पर खाते से काटे 3 लाख रुपए

Haryana News Today : साइबर थाने में संजीव कुमार निवासी कृष्णा नगर जाटल रोड़ पानीपत ने दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल नं. पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी KYC खत्म हो गई है। हम आपको व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजेंगे, आप उस लिंक पर क्लिक करके फार्म भर कर e-kyc update कर लें। फिर व्हाटसअप पर एक लिंक आया। उसने उस पर क्लिक किया तथा फार्म भर दिया।

फिर उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से रुपए कटने लगे जो कि 25/25 हजार की 12 ट्रांजेक्शन हुईं। उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 3 लाख रुपए का फ्रॉड किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फोन करके बोला- अमरीका से भतीजा बोल रहा हूं और ठग लिए 5.38 लाख रुपए:

साइबर थाने में वीरेंद्र निवासी गांव बबैल ने दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 21 अगस्त को उसके मोबाइल नम्बर पर एक नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि वह यूएसए से उसका भतीजा अभय बोल रहा है। आपके बैंक खाता में साढ़े 9 लाख रुपये भेजने हैं जो कि 1-2 दिन में आपके बैंक खाता में क्रेडिट हो जाएंगे।

इसके बाद अपनी लड़की का बैंक खाता नम्बर बता दिया। इसके बाद व्हाटसअप नंबर के जरिए कॉल करने वाले ने कहा कि उसने ट्रैवल एजेंसी वाले को साढ़े पांच लाख रुपए देने हैं। आप 1.50 लाख रुपए उसे ट्रांसफर कर देना और 4 लाख रुपए वापस आने के बाद ले लूंगा। फिर मेरे पास ट्रैवल एजैंसी वाले का व्हाटसअप नंबर भेजा और उससे व्हाटसअप पर बात करने के लिए कहा। इसके बाद उसने सच्चाई जानने हेतु व्हाट्सएप नंबर कॉलर को अपने मोबाइल नम्बर पर व्हाटसअप के जरीए वीडियो कॉल करने के लिए कहा।

वीडियो कॉल रिसीव करने पर उसका भतीजा अभय नजर आया। उसके बाद उसके द्वारा बताए गए ट्रैवल एजैंसी के नंबर पर कॉल की। कॉल के दौरान उसने मुझे एस.बी.आई. बैंक खाते का नम्बर भेजा, जिसमें 1 लाख रुपए भेजे। इसके बाद 88,000 और फिर 3.50 लाख रुपए भेजे।

इसके बाद 22 अगस्त को उसके भतीजे अभय की व्हाटसअप नंबर से कॉल आई और उसने कहा कि आपने जो रुपए ट्रांसफर करने बारे कहा था, वह कर दिए थे। इसी बीच उसके भतीजे अभय ने कहा कि उसने कभी भी रुपए ट्रांसफर करने बारे नहीं कहा।

इसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। इस प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल संबधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer