---Advertisement---

Latest Hisar News : BJP नेता व प्रापर्टी डीलर पर युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जाने पूरा मामला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest Hisar News: Girl accuses BJP leader and property dealer of gang rape

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने भाजपा नेता व उसके साथी पर होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का मंगलवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आठ महीने से वह हिसार में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। उसे किराये के मकान की जरूरत थी। उसके परिचित प्रापर्टी डीलर ने उसे हिसार में मकान दिखाया था। 21 अक्टूबर को करीब दोपहर एक बजे मनदीप ने युवती को फोन किया।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनदीप मलिक ने उसके पास काल कर कहा कि उसके आफिस आ जाना, वह घर दिखा देगा। करीब दो बजे आरोपित नेता ने फिर से फोन कर कहा वह लेट हो जाएगा। इसलिए उसे हिसार बस अड्डे पर बुलाया। वह वहां गई तो कोई नहीं मिला। उसी शाम को मनदीप मलिक से मिली। वह उसे साउथ बाईपास पर होटल में ले गए। वहां आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे नशा हो गया। इसके बाद आरोपित ने दुष्कर्म किया। वहां उसका परिचित आया। आरोप है कि नेता ने अपने दोस्त प्रापर्टी डीलर नियाणा निवासी प्रदीप के साथ मिल उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता मनदीप मलिक से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।

इस संबंध में सदर थाना हिसार प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि पीड़िता ने नेता व एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीडिता की मेडिकल जांच करवाकर केस दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer