---Advertisement---

हिसार में पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोर, तीन बाइक बरामद| Motorcycle thief caught in Hisar

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Motorcycle thief caught in Hisar, three bikes recovered

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारन, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने 10 अक्टूबर को बस स्टैंड हिसार के पीछे से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गांव कंवारी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित 3 मोटरसाइकल बरामद की है।

मामले में जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड चौकी में रिवासा भिवानी निवासी संजय कुमार ने बस स्टैंड हिसार के पीछे से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह वह अपना मोटरसाइकल बस स्टैंड के पीछे खड़ा कर अपने निजी काम से गया था। बाद दोपहर वापस आया तो उसे मोटरसाइकल वहा नहीं मिला। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी द्वारा चुराई गई तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल बारे पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी ने एक मोटरसाइकिल बस स्टैंड हिसार के पीछे से , एक मोटरसाइकल जींद से चोरी की है। तीसरे मोटरसाइकिल बारे व अन्य मामलों में संलिप्तता बारे आरोपी से आगामी गहन पूछताछ जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer