---Advertisement---

बच्चा न होने पर की हत्या, भतीजे संग शव शेखपुरा गांव के खेतों में फेंका | Murdered for not having child

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Murdered for not having child, and body thrown in the fields of Sheikhpura village along with nephew

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : करनाल अगस्त में गांव शेखपुरा स्थित गन्ने के खेत में मिले महिला के शव के मामले में सीआइए-2 ने महिला के पार्टनर को गिरफ्तार किया है। दोनों रिलेशनशिप में थे। बच्चा न होने के कारण दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पार्टनर ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित ने भतीजे संग मिलकर शव को खेतों में फेंका और पहचान मिटाने के लिए शव के चेहरे पर नमक व थिनर डाल दिया। पुलिस आरोपित को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आरोपित के भतीजे की तलाश जारी है।

डीएसपी मुख्यालय नायब सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह शेखपुरा गांव के खेत में महिला का शव मिला था। उसका चेहरा बिगाड़ा गया था। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने 17 अक्टूबर को

बिहार के समस्तीपुर जिले के बंबड्या फरलाल निवासी संजीत को सेक्टर- 6 से गिरफ्तार किया। मृतक महिला की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई। संजीत और पूजा रिलेशनशिप में थे और दोनों किराये पर कर्ण विहार में रहते थे। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह तीन साल से पूजा के साथ रह रहा था। बच्चा न होने के कारण दोनों में 17 अगस्त की रात को झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने चुन्नी से गला घोटकर पूजा की हत्या कर दी। आरोपित ने अपने भतीजे अमित को वारदात की जानकारी दी।

दोनों ने शव को बेडशीट में बांधकर बाइक से उसे शेखपुरा गांव ले गए। यहां एक गन्ने के खेत में शव को फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर चार बोतल थिनर और पांच किलोग्राम नमक डाल दिया। इसके बाद पूजा का मोबाइल लेकर भाग निकले। सिम को तोड़कर फेंक दिया। अब पुलिस आरोपित के भतीजे की तलाश में लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer