Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में बाइक की मारी टक्कर व्यक्ति की मौत, त्योहार पर आया था शहर, बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया

0 minutes, 9 seconds Read

person died in bike accident in Jind, he had come to the city for the festival, the father’s shadow was lifted from the heads of his son and daughter

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind Haryana News : जींद में पास के गांव से आए एक को सड़क क्रॉस करते हुए बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक त्योहार पर बच्चों के लिए सामान खरीदने शहर आया था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में जींद जिले के गांव ईगराह निवासी सीताराम ने बताया कि वह जींद शहर में सीमेंट की दुकान किए हुए हैं और 28 अक्टूबर की शाम को करीब 6 बजे उसके चाचा का लड़का सतबीर आया हुआ था और वह बातचीत करने के बाद बाजार में सामान खरीदने के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि सतबीर का एक्सीडेंट हो गया है तो मौके पर पहुंचा तो देखा कि सतबीर बेहोशी की हालत में है। वह तुरंत ही सतबीर को उपचार के लिए जींद के सरकारी अस्पताल में ले गया जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीताराम के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सीताराम ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश चार भाई थे जिनमें सबसे बड़ा उसका पिता था और उससे छोटा जगतु राम, तीसरे नंबर पर रामधारी और सबसे छोटा जगराम था। उन चारों भाइयों की मौत हो चुकी है और उसके चाचा का रामधारी के एक लड़का और तीन लड़कियां हैं और सभी शादीशुदा हैं। मृतक सतबीर के 15 वर्षीय लड़की इंदु व 14 साल का बेटा शिवकेश है। पढ़ाई लिखाई की उम्र में दोनों बहन भाइयों के सिर से पिता का साया उठ गया और उन्हें यह दिवाली का त्यौहार जिंदगी भर याद आता रहेगा कि उसका पिता त्यौहार के अवसर पर उनके लिए खरीदारी करने जींद गया था और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई जो वापस कभी नहीं आएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer