Verification: eefe237ed2c24d7f

Electricity Theft was Attacked in Haryana : हरियाणा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, Je व दूसरे पक्ष की महिलाएं अस्पताल में दाखिल

0 minutes, 7 seconds Read

team which went to catch electricity theft was attacked in Haryana, JE and women of the other side were admitted to the hospital

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हरियाणा के लोहारू बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम शनिवार को गांवों में महिलाओं व एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इसमें निगम के एक जेई, फोरमैन व लाइनमैन को चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया है। वहीं बरालू गांव की दो महिलाएं भी इसी मामले में अस्पताल में दाखिल हुई हैं। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बिजली निगम लोहारू के जेई सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के चार कर्मचारियों के साथ शनिवार सुबह गिगनाऊ, झांझड़ा बास में चोरियां पकड़ने के बाद बरालू में गए थे।

उन्हें सूचना मिली कि बरालू गांव के खेतों में रहने वाले एक घर में ट्रांसफार्मर से सीधी केबल लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। जब वे करीबन आठ बजे वहां पहुंचकर चोरी की डाली गई केबल की वीडियो बनाने लगे तो महिलाओं और एक व्यक्ति ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वहां से वे मुश्किल से जान बचाकर अपनी गाड़ी से निकले। घायल हालत में उन्हें और उनके साथियों को लोहारू के सीएचसी ले जाया गया। जहां से उपचार के लिए भिवानी अस्पताल भेजा गया है। रविवार को वे अपने बयान लोहारू पुलिस थाने में देंगे।

लोहारू के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बरालू गांव में बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले की उन्हें जानकारी मिली है। इस मामले में बिजली कर्मचारियों के अलावा घरेलू महिलाएं अस्पताल में दाखिल हैं। दोनों पक्षों के बयान के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer