Verification: eefe237ed2c24d7f

सांपला क्षेत्र के गांव में दहशत का माहौल, बदमाशों ने किए फायर

0 minutes, 5 seconds Read

There is an atmosphere of terror in the village of Sampla area, miscreants opened fire

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए किए हवाई फॉयर, केस दर्ज

Haryana News Today : सांपला क्षेत्र के गांव समचाना में रात करीब साढ़े 9 बजे 3 बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फॉयर किए, जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सांपला थाना पुलिस ने गांव के ही अभिनव की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अभिनव ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। तभी गली से पटाखे चलने जैसी दो बार आवाज आई। आवाज सून वह घर से बाहर आया तो गली के कार्नर पर उसका पड़ौसी हरिओम खड़ा हुआ था। हरिओम ने बताया कि 3 बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फॉयर किया है।

इसके बाद अभिनव ने पूरे मामले की सूचना सांपला पुलिस को दी। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वहीं जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं लोकल सोर्स को भी एक्टिव कर दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer