Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में पति के हमले से पत्नी घायल, उपचार के दौरान मौत, मामला दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read

Wife injured in husband’s attack in Hansi, dies during treatment, Hansi News,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव ढाणी ठाकरिया में पति के हमले से पत्नी की मौत

Haryana News Today : हांसी के नजदीकी गांव ढाणी ठाकरिया में एक युवक ने शुक्रवार को अपनी ही पत्नी पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया था। हमला करने के बाद पति अपनी पत्नी को घायल अवस्था में छोड़ घर से फरार हो गया था। जिसके बाद घायल महिला को उसकी बहन ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां सोमवार को घायल सोनिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने सोमवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे स्वजन को सौंप दिया। महिला की बहन संतोष की शिकायत पर उसके जेठ अशोक पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की बहन संतोष ने बताया कि वह गांव ढाणी ठाकरियां की रहने वाली निवासी है और घरेलू महिला है। उन्होंने बताया कि साल 2015 में उसकी शादी गांव ढाणी ठाकरियां निवासी रामलाल व उसकी बड़ी बहन सोनिया की शादी अशोक के साथ हुई थी। अशोक व उसकी बहन सोनिका के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे वह शौचालय के लिए कमरे से बाहर आई तो देखा कि उसका जेठ अशोक बैग लेकर तेज कदमों से घर से बाहर निकल रहा था। अशोक ने उसे देखा तो दौड़ता हुआ घर से बाहर भाग गया। जब वह उसके कमरे में गई तो देखा तो उसकी बहन सोनिका की कहराने की आवाज आ रही थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer