---Advertisement---

माजरा प्याऊ पर Bus and Truck Accident में बड़ा खुलासा, दो दर्जन के करीब यात्री हो गए थे घायल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Big revelation in the bus and truck accident at Majra Pyau

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस जांच में बस चालक की लापरवाही आई सामने, ओवरटेक के चक्कर में हुआ था माजरा प्याऊ आईटीआई के पास बस ट्रक का एक्सीडेंट

Hansi News : हांसी जींद रोड़ पर नारनौंद के नजदीक गांव माजरा प्याऊ आईटीआई के पास हुए रोडवेज बस व ट्रक हादसे नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बस चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। नारनौंद थाना पुलिस ने बस व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर कृष्ण कुमार के बयान दर्ज कर बस चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में कृष्ण कुमार ने बताया कि वह न्यू सुभाष नगर माता काली देवी मन्दिर के पीछे हांसी का रहने वाला है। मेरा एक बेटा व एक बेटी है। मेरे पास एक ट्रक है जिसको मैं खुद चलाता हूं।

14 नवंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे मैं अपने पुराने घर पर गांव मादा में था। उसके ट्रक में जीरी के क‌ट्टे भरे हुए थे जिनको लेकर मैं सोनीपत के लिए चला था। उसी दौरान माजरा प्याऊ से निकला तो सामने से हरियाणा रोडवेज का चालक अपनी बस को बड़ी तेज रफ्तार से चलाता हुआ आ रहा था। मैं अपनी साइड में चल रहा था। हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने बस को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए मेरे ट्रक को सामने से सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक चालक, बस चालक व परिचालक सहित 25 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने ट्रक चालक कृष्ण कुमार के बयान दर्ज कर बस के चालक अनिल कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 125(ए), 324(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer