---Advertisement---

चालक को आई झपकी, मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस | Bus overturned on Mumbai Expressway

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Driver dozed off, Bus overturned on Mumbai Expressway

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालूदा के पास खेतों में पलटी बस

Gurugram News Today : गुरुग्राम के पास रात साढ़े तीन बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद की झपकी आने से असंतुलित हुई डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में सह चालक समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बस में करीब 40 सवारियां थीं।

बस के चालक जयपुर के रहने वाले विमलेश ने बताया कि उत्तराखंड नंबर की डबल डेकर निजी बस लेकर वह राजस्थान के कोटा से देहरादून जा रहे थे। सोहना से एक घंटे पहले उन्होंने बस के दूसरे चालक रवि को बस चलाने के लिए दी थी और वह सोने चले गए थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोहना में बालूद गांव के पास जब उनकी बस पहुंची तो रवि को झपकी आ गई। इससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे में विमलेश समेत बस में बैठीं

जयपुर की उषा गुप्ता व मुराबाद की तन्नु घायल हो गए। अन्य सवारियों की जान बाल-बाल बच गईं। दूसरी ओर तीनों घायलों को पहले सोहना के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। तन्नु के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। बाकी दोनों अब ठीक हैं।

बस पलटने पर दो घंटे तक परेशान होते रहे यात्री

इस बस में जयपुर से सफर कर रहे यात्री निखिल सोनी ने बताया कि बस पलटने के लिए वह लोग अपनी-अपनी जान बचाकर निकले। सभी सवारियां करीब दो घंटे तक सड़क पर खड़ी होकर अन्य वाहनों में लिफ्ट लेने के लिए इंतजार करती रहीं। जब पुलिस की गाड़ी आई तो तीन-चार निजी बसें रुकीं। ये बसें भी फुल थीं। ऐसे में ड्राइवर वाले केबिन में बैठकर सवारियों को गंतव्य तक जाना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer