---Advertisement---

मंडियों में धान व मूंग की खरीद की समुचित व्यवस्था न होने से परेशानी झेल रहे हैं किसान : MLA चंद्र प्रकाश

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Farmers are facing problems due to lack of proper arrangements for purchasing paddy and moong in the markets: MLA Chander Prakash

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदमपुर की समस्याओं का निदान करके हर क्षेत्र में खुशहाल बनाना प्राथमिक लक्ष्य : चंद्र प्रकाश

Adampur Hisar News : आदमपुर के विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने हलकावासियों से मुलाकात करके उन्हें दीपावली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई प्रेषित की। आदमपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने आदमपुरवासियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को भी सुना। त्योहारों की बधाई देते हुए चंद्रप्रकाश ने कहा कि समस्याओं का निदान करके आदमपुर को हर क्षेत्र में खुशहाल बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आदमपुर को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रदीप बेनीवाल, आशीष कुक्की, रेणु चहल, कालूराम पंडित, हंसराज जादूदा, संदीप बिलेवाल, कृष्णा भाटी, राजेश बगला, भागीरथ नंबरदार, भूपेंद्र कासनिया, राजकुमार जांगड़ा, कृष्ण जांगड़ा व सुभाष जांगडा सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


    इस दौरान चंद्रप्रकाश ने कहा कि मंडियों में अनाज की खरीद के लचर प्रबंधों के कारण किसान बुरी तरह परेशान  हैं। उन्होंने कहा कि बालसमंद व आदमपुर मंडी में धान व मूंग की खरीद के न तो समुचित प्रबंध हैं और न ही किसानों की सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हित के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन असलियत तो यह है कि किसान, मजदूर, गरीब व पिछड़ा वर्ग विभिन्न समस्याओं की मार झेल रहा है। पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश ने कहा कि अनाज की खरीदारी तो पहले से तय थी लेकिन सरकार व प्रशासन ने इस कार्य के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
    विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि एक तरफ किसान अनाज की खरीदारी न होने से परेशान है और दूसरी और डीएपी खाद न मिलने से वह त्रस्त है। भाजपा हर वर्ष खाद उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन किसान को हर वर्ष डीएपी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को तुरंत प्रभाव से अनाज खरीदारी व डीएपी उपलब्ध करवाने के पुख्ता प्रबंध करके किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

आदमपुरवासियों ने चंद्रप्रकाश का किया जोरदार स्वागत
  आदमपुर में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में विधायक चंद्रप्रकाश को आदमपुरवासियों ने पटके व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया व जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ने हलकावासियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और दीपावली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer