---Advertisement---

Fraud in the name of getting land : जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी , 60 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Fraud in the name of getting land, and one arrested in the case of fraud of 60 lakhs

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: जमीन दिलाने के नाम पर की गई 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में गांव सातरोड निवासी बनी सिंह ने गांव कंवारी निवासी दिलबाग सिंह पर जमीन दिलाने के नाम पर धोखे से 60 लाख रुपए हड़पने के बारे में शिकायत दी थी। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी गांव कंवारी निवासी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया है।

शिकायत में उसने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शिकायतकर्ता ने 15 अगस्त 2024 को 2 करोड़ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 11 एकड़ जमीन दिलाने के लिए आरोपी को साही तौर पर 60 लाख रुपए दिए और इकरारनामे के लिए 22 अगस्त तय की। शिकायतकर्ता द्वारा इकरारनामे के लिए कहे जाने पर वह आनाकानी करने लगा और अपना फोन बंद कर लिया।

पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer