---Advertisement---

Hansi Hisar Road Accident : KFC के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Hisar Road Accident, person died after being hit by an unknown vehicle near KFC

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : हांसी हिसार मार्ग पर KFC के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर इस हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक 14- 15 नवंबर की रात को हांसी हिसार मार्ग पर केएफसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलहो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कर हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की। मृतक व्यक्ति की पहचान हांसी के सिसाय पुल स्थित रामलाल कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 निवासी सुभाष के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे शंकर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और पांचवी कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह दो भाई है और अविवाहित है। 14 नवंबर की शाम को करीब 5 बजे उसके पिता सुभाष किसी कार्य से नजदीकी गांव मय्यड़ गए हुए थे।

शंकर ने बताया कि 15 नवंबर को सूचना मिली कि उसके पिता का हिसार हांसी मार्ग पर केएफसी के पास एक्सीडेंट हो गया है और अस्पताल में ले गए हैं। जब वह हॉस्टल पहुंचे तो पता चला कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई है। पुलिस ने शंकर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer