---Advertisement---

Haryana News Today : बिहार से तीन ट्रकों में धान फतेहाबाद पहुंचा, अधिकारियों ने पकड़ा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today : Paddy reached Fatehabad in three trucks from Bihar, officers caught it

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Haryana News Today : शुक्रवार सुबह मार्केट कमेटी रतिया के सचिव नरेंद्र कुंडू के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार व अन्य राज्यों से आने वाले धान की बिक्री व मार्केट फीस की चोरी को रोकने के लिए शहर के फतेहाबाद रोड़ पर स्थित एक धर्म कांटे के पास छापा मारा। इस छापा कार्रवाई के दौरान जहां धान से भरे 3 ट्रैकों को कब्जे में लेते हुए बिल के अनुसार मार्केट फीस भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं संबंधित क्षेत्र में खड़े पाए गए 4 चावलों के भरे ट्रैकों की सूचना इनकम टैक्स व जीएसटी विभाग के अधिकारियों को दे दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से रतिया क्षेत्र में बिहार व अन्य राज्यों के धान व चावलों की निरंतर बिक्री होने की शिकायतें मिल रही है, जिसको लेकर उच्च अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है। बताया जाता है कि एसडीएम जगदीश चंद्र के समक्ष सूचना आई थी कि फतेहाबाद रोड पर  स्थित एक धर्म कांटे के पास 7 ट्रक धान के खड़े हैं और यह सभी बिहार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

एसडीएम के आदेशों के पश्चात मार्केट कमेटी के सचिव व उनकी टीम ने छापा मारा तो वहां पर 3 ट्रक धान से भरे खड़े थे तथा 4 ट्रक चावलों से भरे खड़े। इस संदर्भ में जब अधिकारियों ने ट्रक चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त चावल व धान बिहार से लाया गया है। अधिकारियों ने जब संबंधित ट्रक चालकों से घान आदि के बिल आदि मांगे तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। वहीं संबंधित चावलों से भरे 4 ट्रैकों के बिलों की जांच के लिए इनकम टैक्स व जीएसटी विभाग को सूचना दे दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer