Hisar person missing: Married woman missing from village in Narnaund police station area, and used to work in canteen
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Hansi News : नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव गुराना से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने विवाहिता के ससुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा है।
नारनौंद पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी शिकायत में गुराना गांव के मनफूल ने बताया कि वो गांव गुराना का रहने वाला है और बरवाला में एक नई कैंटिन खुली हुई है। कैंटिन में उसके बेटे की पत्नी पिछले दस दिनों से काम करने के लिए जाती थी। सोमवार को उसकी पुत्रवधू दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे घर से बरवाला जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम को घर पर नहीं आई।
जब उसकी पुत्रवधू घर पर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि जहां नई कैंटिन में वो काम पर लगी हुई थी वहां से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
विवाहिता का हुलिया इस प्रकार है : उम्र 30 साल
रंग गोरा
कद 5 फुट
एक आंख छोटी है,
हांसी आईटीआई के पास हादसा, पराली से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत
Hansi ITI के पास हादसा, पराली से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत













