---Advertisement---

Jind News in Hindi: सफीदों में घर में घुसकर  नतेजधार हथियारों से परिवार पर हमला, पीजीआई में भर्ती घायल के बयान पर छह लोगों पर केस

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind News in Hindi: Family attacked with sharp weapons after entering the house in Safidon, case filed against six people on the statement of injured admitted in PGI

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव के बस स्टैंड पर हुई थी कहासुनी, रात को घर में घुसकर किया हमला

Jind News Today : जींद जिले सफीदों क्षेत्र के गांव खेड़ा खेमावती में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव खेड़ा खेमावती निवासी महासिंह ने सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही सोनू व सावन का 11 नवंबर शाम को गांव के ब्रस अड्डे पर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में उसके लड़के प्रवीन ने दोनों का बीच बचाव करवाया। उसके बाद उसका लड़का प्रवीन अपने घर आ गया। 12 नवंबर रात एक बजे आरोपित सोनू अपने अन्य साथियों को साथ लेकर उसके घर पर आए।

गली में खड़े होकर उसे आवाज लगाते हुए कहा कि प्रवीन को बुला दो। जिस पर उसने कहा कि सुबह बात करना अब चले जाओ। उसके बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शरू कर दी। उसके बाद वे तेजधार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए और तेजधार हथियारों से उस पर व परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला बोल दिया।

हमले में उसके सहित परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। जब उन्होंने बचाओ-बचाओ की आवाजे लगाई तो पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। जहां से उसके बेटे व पत्नी को गंभीरावस्था में पीजीआइ खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने गांव खेड़ा खेमावती निवासी सोनू, बिट्टू, रवि, सोनू का भाई, बिट्टू का मामा के लड़के के खिलाफ हमला करने का केस दर्ज किया है।

 

हांसी जींद रोड़ पर बड़ा हादसा : माजरा प्याऊ के पास बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

Major accident on Hansi Jind Road : हांसी जींद रोड़ पर बड़ा हादसा; माजरा प्याऊ के पास बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer