Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News Today : उचाना लितानी रोड़ पर सड़क हादसे में एक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 11 seconds Read

Jind News Today: One person died in road accident on Uchana Litani Road, the deceased has not been identified

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव दुर्जनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत 

Haryana News Today : जींद जिले के उचाना लितानी रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। गांव दुर्जनपुर के सरपंच ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उचाना थाना पुलिस ने गांव दुर्जनपुर के सरपंच के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्जनपुर गांव के सरपंच के बयान पर मामला दर्ज 

पुलिस को दिए बयान में जींद जिले के गांव दुर्जनपुर के सरपंच राजेश ने बताया कि मै उपरोक्त पते का रहने वाला हूँ और गांव का मौजूद सरपंच हुँ कि कल दिनांक 24-11-24 को समय करीब 7/8 pm शाम को मुझे सूचना मिली कि उचाना लितानी रोड़ पर पेट्रोल पम्प जग राम फिलिंग स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति का एक्सीडैन्ट हो गया है। सूचना मिलते ही मै और गांव के अन्य व्यक्तियो के साथ मौका पर पहुचकर देखा तो उस व्यक्ति को काफी चोटे लगी हुई थी और बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। फिर हमने PHC दुर्जनपुर से एम्बुलैस को बुलाकर सरकारी हस्पताल उचाना भेज दिया था। जहां पर डॉक्टरों ने जीन्द रेफर कर दिया। जब उसको उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते मे ही उस नाम पता ना मालूम व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की खास पहचान
मृतक ने खाकी-सलेटी रंग का कुर्ता पजाया पहना हुआ है और उसके बाल सफेद व काले रंग के है। जिसकी दाहिने हाथ के जुड़वा अगुंठे व तर्जनी अगुली कटी हुई है। अब तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। किसी नाम-पता ना मालूम चालक ने अपने व्हिकल को गफलत लापरवाही तेज रफतारी से चला कर नाम पता नामालूम व्यक्ति का एक्सीडैन्ट किया है। जिससे लगी चोटो के कारण उसकी मृत्यु हो गई। उचाना थाना पुलिस ने सरपंच राजेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र के लोगों को मैसेज किया गया है।

 

Jind Gohana Road Accident : ललित खेड़ा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले गया ट्रक चालक

Jind Gohana Road Accident : ललित खेड़ा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले गया ट्रक चालक

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer