Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Gohana Road Accident : ललित खेड़ा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले गया ट्रक चालक

0 minutes, 7 seconds Read

Jind Gohana Road Accident: Truck crushed bike riders near Lalit Khera

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : जींद गोहाना रोड़ पर एक ट्रक चालक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे बाइक सवारों को कुचल दिया और बाइक को करीब 1 किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। ट्रक चालक अपनी गाड़ी सहित हादसे कौन जाम देखकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे के गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

जींद सदर थाना पुलिस को दिए बयान में गांव भिड़ताना निवासी राजेश ने बताया कि वो उपरोक्त पते का रहने वाला हूं, जीन्द गोहाना रोड़ पर ललित खेड़ा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता हूँ। रविवार रात को करीब 9 बजे मैं व मेरे गांव का बलवान पुत्र चन्द्र वासी भिड़ताना मोटरसाईकिल न. HR-33-F-4443 मार्का स्पलैंडर पर सवार होकर ड्यूटी टोल प्लाजा पर जा रहे थे। बाइक को बलवान चला रहा था।

जब वो टोल के नजदीक पहुंचे तो गोहाना की तरफ से एक ट्राला चालक अपने ट्राले को बड़ी तेज रफ्तार गफलत लापरवाही से चलाता आया और हमारे मोटरसाईकिल में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण हम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमारा मोटरसाईकिल ट्राले के नीचे फंस गया और ट्राला चालक को हमने काफी रोकने की कोशिश की लेकिन यह मोका से भाग गया। मैंने इस घटना बारे हमारे घर वालों को सुचना दी तो हमारे घरवालो ने साधन का प्रबंध करके हमे सरकारी हस्पताल जीन्द में दाखिल करवा दिया। जहां पर ईलाज के दौरान बलवान की मौत हो गई। बलवान की मौत नाम पता नामालुम चालक द्वारा अपने ट्राले को गफलत लापरवाही से चलाकर हमारे मोटरसाई‌किल में टक्कर मारने से गिरने से लगी चोटो के कारण हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने घायल राजेश के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Jind News Today : उचाना लितानी रोड़ पर सड़क हादसे में एक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

Jind News Today : उचाना लितानी रोड़ पर सड़क हादसे में एक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer