---Advertisement---

Murder case in land dispute in Hisar : हिसार में जमीनी विवाद में हत्या का मामला : गाड़ी की टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Murder case in land dispute in Hisar, three arrested for killing by hitting car

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : जमीनी विवाद को लेकर हिसार के नजदीकी गांव सातरोड़ में बाइक सवार बाप बेटे को गाड़ी से टक्कर मारने व मारपीट करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

 

21 नवंबर 2024 की शाम को आरोपियों ने अपने साथियों सहित स्कोडा गाड़ी में सवार हो सातरोड निवासी राकेश और अनूप की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी दी थी। जिससे राकेश और अनूप को चोटे लगी। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने पर लगी चोटों के कारण राकेश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके बारे में थाना सदर हिसार में मृतक के बेटे अनूप की शिकायत पर थाना सदर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर किया था।

हिसार पुलिस की सीआईए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों सातरोड कलां निवासी अनिल, सुनील और सातरोड कलां हाल बरवाला निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उपरोक्त आरोपी अनिल और सुनील सगे भाई है और दिनेश चचेरा भाई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी पारिवारिक जमीनी विवाद और पुराने झगड़े की रंजिश में राकेश और अनूप की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी थी। जिसमें लगी चोटों के कारण राकेश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है। आरोपियों को गुरुवार को आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer