---Advertisement---

Adampur constituency : आदमपुर हलके के हर क्षेत्र के विकास से जुड़े वादे को हर हाल में निभाएंगे : विधायक चंद्रप्रकाश

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

We will fulfill the promise of development of every area of Adampur constituency under any circumstances, MLA Chander prakash

विधायक चंद्रप्रकाश ने गांव बुड़ाक, बांडाहेड़ी, तेलनवाली, कुतियावाली, सुंडावास, खारिया, डोभी व बालसमंद की समस्याएं सुनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today : विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बालसमंद की जांगड़ा धर्मशाला में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां आदमपुर के विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने 8 गांवों बुड़ाक, बांडाहेड़ी, तेलनवाली, कुतियावाली, सुंडावास, खारिया, डोभी व बालसमंद के निवासियों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही चंद्रप्रकाश ने समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी। जनता दरबार के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और क्षेत्र के विकास में अपना-अपना सहयोग देने का आह्वान किया।

जनता दरबार में विधायक चंद्रप्रकाश ने जनता की सुनी समस्याएं, क्षेत्र के विकास में सहयोग का किया आह्वान

   जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने चंद्रप्रकाश को फूल मालाएं व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश ने सभी गांवों के पदाधिकारियों, ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आदमपुर हलके के मतदाताओं व जागरूक कार्यकर्ताओं की बदौलत उन्हें विधायक बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी ने समर्थन देकर उनमें जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास को बरकरार रखते हुए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।

विधायक चंद्रप्रकाश ने जनता दरबार में सुनी आठ गांवों की समस्याएं, कार्यकर्ताओं से की बैठक

सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने कहा कि वे अपने वादे को हर हाल में निभाएंगे और 24 घंटे जनता के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलके से जुड़ी हर समस्या के निदान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और कोई भी हलके का नागरिक उनसे किसी भी समय मुलाकात कर सकता है। इस दौरान उन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आह्वान किया।


    जनता दरबार के दौरान वरिष्ठ नेता आशीष गोदारा कुक्की, राजेश बगला, रेणु चहल, इंद्र सिंह, धीरू सरपंच, भागीरथ नंबरदार, महाबीर सिंह तहसीलदार, ओमप्रकाश उप-तहसीलदार, मनीराम छिम्पी, राजकुमार कुल्हडिय़ा, कालूराम जांगड़ा व परमजीत मावलीया सहित बहुत से कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


   बालसमंद के जनता दरबार से पहले पूर्व राज्यसभा सांसद व जी-मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा व विधायक चंद्रप्रकाश ने आदमपुर की श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित 18वें गोपाष्टमी महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंडी आदमपुर की श्रीकृष्ण गोशाला समिति द्वारा गोपूजन, भजन अमृत वर्षा व भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान सुभाष चंद्रा व चंद्रप्रकाश ने गोपूजन करके जनकल्याण की कामना की और स्थानीय निवासियों से मुलाकात करके अपनी विचारधारा को साझा किया।

यौन शौषण मामले में एसडीएम गिरफ्तार, गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट पर करवाई थी मसाज

हांसी के तत्कालीन एसडीएम गिरफ्तार

यौन शौषण मामले में एसडीएम गिरफ्तार, गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट पर करवाई थी मसाज | SDM arrested in sexual abuse case

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer