---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक में डूबने से श्रमिक की मौत | Worker dies after drowning in septic tank in house under construction

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Worker dies after drowning in septic tank in house under construction

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Gohana News Today : गोहाना क्षेत्र के गांव सैनीपुरा में निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक में डूबने से युवा श्रमिक की ( drowning in septic tank )  मौत हो गई। श्रमिक लघुशंका से निवृत्त होने के लिए गया था और पैर फिसल कर टैंक में गिर गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। मिस्त्री को टैंक में श्रमिक डूबा हुआ मिला। रविवार को नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंपा गया।

जांच अधिकारी को घटना के बारे में अवगत करवाते हैं मृतक के परिजन।

पानीपत में उरलाना कलां गांव का 19 साल का अंकित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। उसके पिता रामफल भी बीमार रहते हैं। घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी अंकित पर थी। पिता के लिए दवा का प्रबंध कर सके इसके लिए अंकित तीन-चार दिन पहले अपने गांव के राज मिस्त्री सुरेंद्र के साथ गोहाना के गांव सैनीपुरा में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने आने लगा। शनिवार को भी वह यहां काम करने आया था।

 दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसने मिस्त्री से लघुशंका से निवृत्त होने की बात कही। वह निर्माणाधीन मकान में ही सेप्टिक टैंक की तरफ चला गया। टैंक का आधा हिस्सा खुला था। टैंक लगभग सात-आठ फीट गहरा है और उसमें चार-पांच फीट तक पानी भरा हुआ था। पैर फिसल कर अंकित टैंक में पानी में गिर कर डूब गया। काफी देर तक अंकित वापस नहीं लौटा तो सुरेंद्र ने उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर मिस्त्री तलाश करता हुआ टैंक के पास गया। टैंक के पानी में चप्पल तैरती नजर आई और उसने ध्यान से देखा तो अंकित का पैर नजर आया।

मिस्त्री ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया और अंकित को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना से जांच अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि स्वजन के अनुसार यह घटना इत्तफाक से हुई। पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

 

दवा लेने के लिए लाइन में लगा व्यक्ति अचानक गिरा, मौत , नागरिक अस्पताल में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026
नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: बाइक चोर काबू

July 19, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer