Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद से हिसार मां के साथ परीक्षा देने आई युवती लापता

0 minutes, 5 seconds Read

A girl who came to Hisar from Jind with her mother to take the exam is missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद जिले से परीक्षा देने के लिए हिसार आई एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में कॉलेज से लापता हो गई। युवती अपनी मां के साथ परीक्षा देने के लिए हिसार पहुंची थी। जब वह काफी समय तक वापस नहीं आई तो उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई।

जींद के नरवाना की रहने वाली सुशील ने बताया कि वह अपनी 20 वर्षीय बेटी की परीक्षा दिलवाने के लिए नरवाना से बरवाला हिसार आए थे और उसकी बेटी का परीक्षा केंद्र राजकीय कॉलेज बरवाला में था। उसने अपनी बेटी की परीक्षा में एंट्री करवा कर वह परीक्षा केंद्र के बाहर पास परीक्षा खत्म होने तक अपनी बेटी का आने का इंतजार करती रही। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बावजूद भी जब उसकी बेटी बाहर नहीं आई तो उसने इधर-उधर उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

सुशील ने बताया कि उसने परीक्षा केंद्र में पहुंचकर भी अपनी बेटी के बारे में पता किया लेकिन वहां से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिला। सुशीला ने बताया कि उसकी बेटी अज्ञात परिस्थितियों में परीक्षा केंद्र से लापता हुई है। पुलिस में सुशीला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बरवाला थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer