---Advertisement---

एकेडमी में पढ़ने गई छात्रा लापता, बैंकिंग की तैयारी करने जाती थी एकेडमी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Girl student missing while studying in academy

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Haryana News Today : हरियाणा के फतेहाबाद में एक छात्रा घर से एकेडमी में पढ़ने के लिए गई थी कि अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। घर वालों को अपनी बेटी के लापता होने का अहसास तब हुआ जब वो वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बावजूद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के खान मोहम्मद रोड़ ढ़ाणी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के हैं और उसके दोनों लड़के बड़े हुए सबसे छोटी लड़की है जिसकी उम्र 27 वर्ष है। उसकी बेटी बैंकिंग की तैयारी कर रही है और फतेहाबाद शहर के मॉडल टाउन स्थित सरस्वती एकेडमी में हर रोज तैयारी करने के लिए जाती थी। 29 नवंबर को वह अपनी बेटी को सरस्वती अकैडमी फतेहाबाद में करीब सुबह 9 बजे छोड़कर आया था। लेकिन वह अब तक उनके घर पर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का कद 5 फुट 2 इंच है और फिरोजी रंग का सूट व स्लेटी रंग की फुल बाजू जर्सी पहने हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने पैरों में काले रंग के सैंडल पहने हुए हैं। फतेहाबाद पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की सही कायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

1800 रुपए का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बलेनो कार चालक, फतेहाबाद पुलिस ने दबोचा आरोपी

July 22, 2026

Fatehabad Police: टोहाना में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पैरिस होटल संचालक गिरफ्तार

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

July 12, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer