---Advertisement---

Pandav Dwar : पांडव द्वार से बढ़ी परेशानी, जाने वजह

Follow Us
---Advertisement---

Trouble increased from Pandav Dwar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

HBN News : सोनीपत गोहाना रोड़ पर निर्माणाधीन पांडव द्वार का निर्माण कार्य से फिलहाल मार्ग वन वे होने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और चालकों का कहना है कि इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का समय है और बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में अनाज लेकर मंडियों की ओर जा रहे हैं।

ऐसे में गोहाना रोड़ पर चल रहा निर्माण कार्य लंबे जाम का कारण बन रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि निर्माण स्थल पर कोई दिशासूचक संकेतक (साइन बोर्ड) नहीं लगाए गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और एक तरह से सड़क वन-वे बन चुकी है।

 

गोहाना रोड पर निर्माणाधीन पांडव द्वार।

वाहन चालकों का कहना है कि गोहाना रोड शहर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान उचित ट्रैफिक प्रबंधन न होने से भारी वाहनों को निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने निगम प्रशासन से अनुरोध किया है कि पांडव द्वार का निर्माण

कार्य जरूर जारी रखा जाए, लेकिन ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम सोनीपत ने कहा कि गोहाना रोड पर पांडव द्वार

का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते वाहनों को हो रही परेशानी का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही संबंधित जे.ई. से मौके का मुआयना करवाया जाएगा और समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer