Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Bus Stand : हिसार बस स्टैंड के पास भिड़े दो ई-रिक्शा चालक, पति पत्नी घायल

0 minutes, 5 seconds Read
Two e-rickshaw drivers clashed near Hisar bus stand

HBN News : हिसार बस स्टैंड ( Hisar Bus Stand ) पर सवारियों को लेकर दो ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में पति-पत्नी घायल हो गए। हिसार सिटी थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी सतीश ने बताया कि वो कैमरी रोड़ सोनी बर्न अस्पताल के पास रहता है और हिसार शहर में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पौषण कर रहा है। 26 अप्रैल की रात को करीब 1 बजे हिसार बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर सवारियों का इंतजार कर रहा था कि तभी वहां पर दूसरी ई-रिक्शा लिए खड़ा 12 क्वाटर रोड़ निवासी सुनील बंगाली आ गया और उसे जाने के लिए कहा। जब उसने जाने से मना किया तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया।

सतीश ने बताया कि थप्पड़ खाने के बाद वो वहां से अपनी ई-रिक्शा लेकर अपने घर चला गया और अपनी पत्नी को साथ लेकर पहुंचा तो सुनील उर्फ बंगाली और उसके दो अन्य साथियों ने उन दोनों के साथ मारपीट की। सतीश ने आरोप लगाया कि इस झगड़े में पहले तो आरोपितों ने उनके ऊपर ईंटों से हमला किया और उसके बाद छूरी से वार कर दिया। आरोपित सुनील और उसके दोस्त उसकी पत्नी के गले से सोने की तबीजी को तोडक़र ले गए हैं।

सतीश ने बताया कि छूरी लगने से वो घायल हो गया तो उसकी पत्नी ने उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। हिसार सिटी थाना पुलिस ने सतीश की शिकायत पर सुनील उर्फ बंगाली व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में हीट वेव का अलर्ट, प्रशासन हजारी की एडवाइजरी, राखें इन बातों का ध्यान

हांसी के नजदीकी अलग-अलग गांवों से महिलाएं चार बच्चों से लापता,

हिसार कॉलेज में गए छात्र का बाइक चोरी, दुकान के सामने खड़ा किया था बाइक,

हांसी महिला कॉलेज पढ़ने गई छात्रा लापता,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer