Verification: eefe237ed2c24d7f

जमीन विवाद में किसान ने खाया जहर, बेटा बोला-आरोपी की धमकी से परेशान थे पिताजी

0 minutes, 1 second Read

Farmer consumed poison in land dispute

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमीन विवाद में एक किसान ने कीटनाशक निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोडी गांव निवासी 49 वर्षीय बृजमोहन के तौर पर हुई है। बृजमोहन ने खेत में कीटनाशक निगला। पुलिस ने फरवाई कलां गांव निवासी राय सिंह के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

मृतक के बेटे कर्ण सिंह ने बताया कि उनके पिता पिछले 15 सालों से राय सिंह की 15 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे थे। दो साल पहले दोनों ने सिरसा की शमशाबाद पट्टी में 5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इसमें से ढाई एकड़ बृजमोहन के हिस्से में आई।

कर्ण के अनुसार, राय सिंह ने उनके पिता से शमशाबाद पट्टी की जमीन अपने नाम करवाने के बदले मोडी की साढ़े सात एकड़ जमीन देने का वादा किया था। बृजमोहन ने 10 दिन पहले अपनी जमीन राय सिंह के नाम कर दी। लेकिन राय सिंह ने वादे के अनुसार मोडी की जमीन उनके नाम नहीं की।

आरोपी राय सिंह लगातार फोन कर बृजमोहन को जमीन खाली करने की धमकी दे रहा था। उसने परिवार को आजान से मारने की भी धमकी दी। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर बृजमोहन ने कीटनाशक निगल लिया। परिजन उन्हें पहले गोरीवाला के एक निजी अस्पताल और फिर सिरसा के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer