---Advertisement---

Credit Card Charges : क्रेडिट कार्ड चार्ज माफ करवाने के नाम पर 1.91 लाख ठगे; तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Fraud in the name of waiving off credit card charges

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर 1 लाख 91 हजार 105 रुपए की ठगी

क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क माफ करवाने के झांसे में आकर एक व्यक्ति से 1.91 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी मामले में हिसार साइबर थाना पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी योगेश को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि उपरोक्त आरोपी योगेश वारदात का मुख्य आरोपी है। यह क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर लोगो के पास फोन करता और ठगी की वारदात करता था। इस मामले में कमीशन पर काम करने वाले दो आरोपियों लुधियाना निवासी ज्ञानेन्द्र प्रताप और द्वारका दिल्ली निवासी बृजेशपाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर ठगी गई 1 लाख 91 हजार 105 रुपए की धनराशि ज्ञानेंद्र प्रताप के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई। जिसे ज्ञानेंद्र ने बृजेशपाल के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की।

 

गौरतलब है कि थाना साइबर में NCCRP पोर्टल से क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को उसके फोन पर कॉल आया और कॉलर ने अपने आप को इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड काउंटर केयर का कर्मचारी बताया। साथ ही शिकायतकर्ता से कहा कि आप अपने कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाना चाहते है जिस पर शिकायतकर्ता ने हा। कॉलर ने शिकायतकर्ता के फोन में इंडसइंड बैंक की ऐप पर लॉगिन करवा एक ऑप्शन पर क्लिक करवाया। जिसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता के फोन पर कार्ड से दो ट्रांजेक्शन में 99 हजार 618 और 91 हजार 486 रुपए कटने का मैसेज आया। शिकायतकर्ता ने कॉलर से पैसे कटने के बारे में बताने पर उसने ये प्रोसेस बता कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा फिर से उसी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वो नहीं मिला।

 

जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर हिसार साइबर थाना में सुसंगत धाराओं में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी योगेश को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer