---Advertisement---

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Weather Alert: Weather will change in Haryana tomorrow, Meteorological Department has issued rain alert

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में सोमवार से बारिश का अलर्ट

पिछले दो-तीन दिनों से हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है और लगातार गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। हरियाणा के अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री को पार चुका है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 19 से 21 मई तक हरियाणा में झमाझम बारिश होगी।

हरियाणा में गर्मी ने जेठ महीने के तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि हरियाणा में तेज हवाएं चल रही हैं लेकिन हवाएं इतनी गरम है कि दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। घर से बाहर निकलते ही गर्मी से लोगों के हलक सूख रहे हैं और खेतों में लगी फसल भी पानी के अभाव में सूखने लगी है। बेसहारा पशु पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। नहरों में पानी की कमी के कारण पीने के पानी का भी संकट लगातार गहराता जा रहा है।

मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के मौसम को लेकर तारीख वाइस अलर्ट।

दिन में चल रही धूल भरी आंधी के वजह से घरों में रेत के देर लग गए हैं और घरेलू महिलाएं दिनभर साफ सफाई में ही अधिकतर समय व्यतीत करती हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम के मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 18 तारीख को मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि 19 मई से मौसम में परिवर्तन आएगा और 21 मई तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए तो राहत मिलेगी। हालांकि गर्म हवाओं के बीच काफी गांव और शहरों में मच्छरों का आतंक बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी डेंगू और मलेरिया के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मौसम विभाग द्वारा मानचित्र के माध्यम से समझाया गया मौसम का मिजाज।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी मेवात में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 20 में को पंचकूला और यमुनानगर को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 21 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, मेवात, फरीदाबाद, पलवल मैं 25 पैसे तक बारिश हो सकती है जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून: हांसी-हिसार और जींद में सूखे जैसे हालात, धान की फसल पर मंडराया संकट

July 23, 2026

Weather Update: हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, जाने आपके एरिया में कौन सा अलर्ट

July 21, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer