---Advertisement---

Hisar News : रेलवे पुल के नीचे भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल व कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News: 4 arrested with huge quantity of illegal pistols and cartridges under the railway bridge

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एस.टी.एफ. ने सैक्टर 16-17 रेलवे पुल के नीचे 6 पिस्तौलों व 40 कारतूसों समेत 4 बदमाश दबोचे

Hisar News : हिसार एसटीएफ ने शुक्रवार रात को साऊथ बाईपास पर सैक्टर 16-17 के रेलवे पुल के नीचे से 4 ईनामी बदमाशों को धरदबोचा। टीम ने जींद के विकास कुमार, धान्सु गांव के मोहित, तलवंडी राणा गांव के अमित और योगेश के कब्जे से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए हैं। चारों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित था। वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विकास, मोहित, अमित और योगेश बीबीपुर गांव निवासी सौरभके गैंग से संबंधित हैं। सौरभ नए-नए लड़के अपने गैंग में शामिल करता है और वारदात करवाता था। सौरभ के कहने पर चारों आरोपियों ने 24 अप्रैल को खांडाखेड़ी के पास बीबीपुर के संदीप की कार को पहले टक्कर मारी थी। उसके बाद जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। उस वारदात के बाद चारों शुक्रवार को यहां बड़ी वारदात करना चाहते थे।

 

एसटीएफ के पीएसआई विनीत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार रात को ए.एस.आई. प्रदीप कुमार, ई.एच.सी. अनिल, एच.सी. सुनील व सिपाही दीपक के साथ तोशाम रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि साऊथ बाईपास पर रेलवे पुल के नीचे आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। दौड़कर शक के आधार पर चारों को पकड़ लिया। तलाशी ली तो उनके पास 6 पिस्तौल और 40 कारतूस मिले। फिर चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया।

हांसी में जोरदार धमाके के साथ मचा हड़कंप,

बरवाला अनाज मंडी में भीगा हजारों के मैट्रिक टन गेहूं,

हिसार सीआईए पुलिस पर लगा अगवा कर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer