---Advertisement---

Agroha Medical College से मोटरसाइकिल चोरी, गोरखपुर से मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Motorcycle Chori From Agroha Medical College

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। इस मामले में अग्रोहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष कर के खिलाफ मामला दर्ज कर्ज शुरू कर दी थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। ‌ पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

अग्रोहा थाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर गोरखपुर गांव के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने मेडिकल कॉलेज से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर निवासी सन्नी उर्फ गाड़ा के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि हिसार जिले के गांव से सीसवाल निवासी सुनील कुमार किसी कार्य से 1 मई को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज आया हुआ था और उसने अपना मोटरसाइकिल एडमिन ब्लॉक के बाहर खड़ा किया था। मोटरसाइकिल को खड़ा करने के बाद सुनील क्लास लेने मेडिकल कॉलेज के अंदर चला गया और जब वह क्लास लेने के बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिला। उसने इसकी लिखित शिकायत अग्रोहा पुलिस थाने में की थी। पुलिस ने सुनील की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer