---Advertisement---

Hisar News : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, गोली मारने का प्रयास, पांच गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Due to old enmity in Hisar, deadly attack was made on Vikramjeet of Suryanagar Hisar   

Hisar News : हिसार के सूर्य नगर निवासी विक्रम उर्फ विक्रमजीत पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाने का प्रयास करने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में हिसार स्पेशल स्टाफ टीम और HTM Police  Station  ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि 5 जून 2025 की रात विक्रम उर्फ विक्रमजीत पर पुरानी रंजिश के चलते इन आरोपियों ने हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त रात बिट्टू, प्रहलाद, विकास, विशांत सोनी और अन्य ने उसका रास्ता रोक लिया। दीपू नामक एक व्यक्ति ने उस पर गोली चलाने का प्रयास किया, जो चल नहीं पाई। इसके बाद दयानंद सहित अन्य आरोपियों ने गंडासी, लाठी और डंडों से उस पर जानलेवा हमला किया।
घायल अवस्था में विक्रम को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मिली सूचना के आधार पर थाना HTM में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला पूर्व झगड़े की रंजिश के चलते किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच मुख्य आरोपियों को काबू किया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्न प्रकार हुई है:

  1. अनिकेत उर्फ अंकित निवासी बयाना खेड़ा
  2. नीरज उर्फ घासी निवासी सातरोड कलां
  3. विशाल उर्फ बोलहर निवासी सातरोड
  4. विशांत उर्फ धोनी वासी सातरोड
  5. नसीब उर्फ बिट्टू वासी सातरोड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer