---Advertisement---

HAU Hisar छात्रों के समर्थन में आए किसान, आप नेता किरमारा व हौठांभी कूदे मैदान में

Follow Us
---Advertisement---

Farmers came in support of HAU Hisar students

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रों की जायज मांगे माने जाने की बजाय उन्हें पीटा जाना शर्मनाक-SKM

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Hisar ) में नई स्कॉलरशिप का विरोध कर रहे छात्रों पर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा लाठी चार्ज करना और उनसे पिटवाना बाद ही शर्मनाक कार्य है। HAU Hisar VC को छात्रों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए ना कि उन्हें पिटवाना चाहिए। अगर कोई जिम्मेवार अधिकारी अपने पद की गरिमा को ताकतवर रखकर इस तरह की हरकत करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। उक्त शब्द संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की मीटिंग में किसानों द्वारा इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहे। छात्रों के समर्थन में उतरे किसानों ने जिला उपायुक्त ज्ञापन शॉप पर किस मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

HAU के गेट नंबर 4 के सामने पार्क में मीटिंग में छात्रों की मांगों का समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अपने हक़ की मांग कर रहे छात्रों को HAU Hisar VC ने मिलने की बजाय सिक्योरिटी गार्ड्स से पिटवाया गया। पीटने वालों में ना केवल सिक्यॉरिटी गार्ड थे बल्कि प्रोफेसर भी शामिल रहे और गली के गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह सब वाइस चांसलर के इशारे पर ही हो रहा था।

 

घटना उस समय हुई जब छात्र स्कॉलरशिप नीति में बदलाव के खिलाफ VC कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र बस इतना चाहते थे कि VC उनसे मिलकर उनकी बात सुने। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बातचीत करने के बजाय दमन का रास्ता अख्तियार किया। कई छात्रों को धक्का दिया गया, बाल पकड़कर खींचा गया और डंडे, लात-घूंसे मारे गए। ऐसी ही घटना दिन में भी कुछ गार्ड्स ने छात्रों के साथ की थी। किसान मोर्चा का मानना है कि इस घटना के तमाम दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
जिन अधिकारियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएं।


निर्दोष छात्रों पर दर्ज एफआईआर तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग
अब यूनिवर्सिटी ने नियम बदलकर कहा है कि केवल टॉप 25% छात्रों को ही स्कॉलरशिप मिलेगी। इससे बाकी मेहनती छात्रों का हक छिन लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा पहले 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती थी उसी को लागू रखने के हक में है।

 

एचएयू में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें चोटें मारना निंदनीय : दलबीर किरमारा

हर आवाज को लाठी व गोली से दबाने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार-

हिसार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने एचएयू में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार व उसके अधिकारी जनता की हर आवाज को लाठी व गोली से दबाने में विश्वास रखती है जो निंदनीय है।


दलबीर किरमारा ने कहा कि एचएयू के विद्यार्थी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगे उठा रहे थे। अधिकारियों को चाहिए कि उनसे बातचीत करके उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान निकालते लेकिन उन्होंने छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यही हुआ कि मंगलवार दिन में व रात में छात्रों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा और एचएयू के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया गया, जिसमें अनेक छात्रों को चोटें आई। उन्होंने कहा कि एचएयू के सुरक्षा कर्मचारी एचएयू की सुरक्षा के लिए है न कि पुलिस बनने के लिए। ऐसे में उनका पुलिस जैसी वर्दी पहनकर लाठीचार्ज करना बिल्कुल गलत है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


दलबीर किरमारा ने कहा कि एचएयू के ये छात्र पिछले कई दिनों से अपनी मांगे व समस्याएं उठा रहे थे लेकिन एचएयू प्रशासन ने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में विद्यार्थियों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा और उन पर लाठीचार्ज करवा दिया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने सरकार से अपील की शिक्षण संस्थानों को आरएसएस का अड्डा बनाना बंद करे और विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों व आम जनता के हित में काम करें।

एचएयू में छात्रों व सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण : हौटा

शिक्षक संघ छात्रों की मांगों व समस्याओं के लिए करेंगे प्रशासन से बात

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हौटा) ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मचारियों व छात्रों के बीच हुए विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। हौटा ने कहा है कि एचएयू ही नहीं बल्कि किसी भी शिक्षक संस्थान में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।


हौटा अध्यक्ष डॉ. अशोक गोदारा एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार के दिन व रात को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों पक्ष यदि संयम से काम लेते तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को चोट लगी है, उनसे हौटा को पूरी सहानुभूति है और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सभी छात्र हमारे विश्वविद्यालय के हैं और हमारी शान है। इन्हीं छात्रों को आगे चलकर वैज्ञानिक बनकर किसानों की व प्रदेश की सेवा करनी है। ऐसे में हौटा का पूरा प्रयास रहेगा कि छात्रों की मांगों व समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इसके लिए हौटा विश्वविद्यालय के कुलपति से भी मिलेगी और अपनी तरफ से छात्रों की मांग पूरा करवाने का प्रयास करेगी रखेगी।


हौटा अध्यक्ष डॉ. अशोक गोदारा एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों को किसी भी तरह के बहकावे में न आकर अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। जहां तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्यवाई की बात है, इसके लिए हौटा खुद कुलपति से बात करेगी ताकि किसी से किसी तरह का अन्याय न हो।


हिसार  में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में सरदानन्द राजली, सोमबीर चौधरीवास, राजीव मलिक, अनिल गोरछी, सुधीर सिंघवा, कैलाश मलिक, कुलदीप पुनिया,  दिनेश सिवाच, कुलदीप खरड़, हर्षदीप गिल, नशीब सातरोड़, बिमला खरड़, कृष्ण पाली, सचिन जागलान, ललित हिसारियां, सुरेन्द्र मान, बलराज मलिक, जगबीर माजरा, भागीरथ कादियान, राजेश झंडा, साहब राम केमरी, सुनील कामरेड, राधेश्याम केमरी, सुभाष लांबा कालवास, विनोद गोदारा गंगवा, संदीप धुंधवाल गोरछी, शमशेर भेरियां, राजेश बैनीवाल चूली कलां, योगी केमरी, गुलाब केमरी इत्यादि मौजूद थे।

 

हुसन के जाल में फंसकर हनीट्रैप गिरोह के शिकार हो रहे लोग,

जींद में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, दो साल जेल में रहने के बाद बाहर आए व्यक्ति ने दी धमकी,

मोबाइल खरीदने जा रहे बाइक सवार पर चाकू से हमला, गंभीर,

करंट लगने से बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer