---Advertisement---

Deva Village Land Dispute : जमीनी विवाद में गोली चलाने के मामले में बाप बेटा गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Father and son arrested in firing case in Deva village land dispute

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव देवां में जमीनी विवाद ( Deva village land dispute ) को लेकर भाई भाभी पर फायर करने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपित बाप बेटे से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ( Hisar News Today

 


थाना आजाद नगर पुलिस ने जमीनी विवाद में हैं देवा निवासी राममेहर और उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में दो नामजद आरोपियों गांव देवा निवासी प्रहलाद और परमजीत को गिरफ्तार किया है।

 


ASI सिकंदर ने बताया कि 27 मई 2025 को थाना आजाद नगर में गांव देवा निवासी राममेहर ने उसके भाई और उसके बेटे के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और लड़ाई झगड़ा कर चोटे मारने के बारे में शिकायत दी। शिकायत में राममेहर ने बताया कि उसका, उसके भाई प्रहलाद के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। जिसके बारे में 5 दिन पहले भाई चारे का समझौता हुआ था। 27 मई की सुबह वे समझौते के तहत खेत जोतने गए थे। उसी दौरान भाई का लड़का परमजीत भी ट्रैक्टर लेकर वही आ गया।

 

प्रहलाद खेत में बनी ढाणी से बंदूक लेकर गोली चलाता और गालियां देता हुआ वह आ गया। प्रहलाद ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किए। जिसमें मेरी पत्नी के पैरो में गोलियां लगी और परमजीत ने जान से मारने की नीयत से हमारे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।

 


जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना आजाद नगर में में दर्ज केस में कर कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में दो नामजद आरोपियों प्रहलाद और परमजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer