---Advertisement---

HAU Hisar छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा में गूंजेगा, कांग्रेस और किसान संगठनों का समर्थन | Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने HAU Hisar के छात्रों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा 

Hisar News : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Hisar ) के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में गूंजेगा। कांग्रेस पार्टी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और यूनिवर्सिटी द्वारा स्कॉलरशिप पॉलिसी में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घूरते हुए नजर आएगी। ‌ एच ए यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे छात्रों से वीडियो कॉल के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी हुई हैं। वही किसान संगठनों में यदि छात्रों की मांगों को लेकर उनका समर्थन किया और उनके आंदोलन को मजबूत करने के लिए उनके लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

HAU Hisar Student protest Congress President Mallikarjun khadge support

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा का बेड़ा गर्ग कर दिया है। कांग्रेस के शासन काल में बनाए गए शिक्षण संस्थानों को और गति देने की बजाय छात्रों के कोट में कटौती करके छात्राओं और युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा मजाक बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र जब शांतिपूर्ण तरीके से यूनिवर्सिटी के रजिस्टर से मिलकर अपनी समस्या रखना चाहते थे तो उनको लाठी चार्ज करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अपने जीवन में कभी ऐसा नहीं देखा कि जब कोई छात्र या कोई व्यक्ति शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए किसी अधिकारी के पास जाता है तो उसे पर लाठियां भांजी जाती हों। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लेकर और यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव के साथ-साथ उन पर किए गए लेट चार्ज के मामले में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा हुआ है। ( Hisar Haryana News in Hindi

 

उन्होंने छात्रों को निमंत्रण दिया कि वह दिल्ली आए और छात्रों के साथ हुई ज्यादतियों के बारे में विस्तार से उन्हें अवगत करवा ताकि छात्रों का मुद्दा कांग्रेस पार्टी आगामी मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में उठा सके। ( Abtak Hisar News

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिसार के छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में छात्रों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई थी जिनमें से छात्रवृत्ति योजना भी शामिल है। जिम योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप देकर पढ़ाई में उनका सहयोग किया जाता है। लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पॉलिसी में बदलाव कर छात्रों का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है जबकि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से मध्य और कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण हो रहा है। बच्चों और युवाओं को शिक्षा से वंचित रखने के लिए भाजपा आए दिन नई नई योजनाएं ला रही है और वह हमारे भारत देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ करने में लगी हुई है।

 

 

संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने  HAU University Hisar के छात्रों का किया समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार ने HAU यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 4 के सामने पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की मीटिंग रणवीर मलिक की अध्यक्षता में हुई और छात्रों की मांगों का समर्थन किया।इस मीटिंग में HAU यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल रहे। मोर्चे ने यूनिवर्सिटी प्रशासन घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। HAU यूनिवर्सिटी के छात्रों की जल्द एक बड़ी संयुक्त बैठक की जाएगी। छात्र ने नेता जो भी फैसला लेंगे संयुक्त किसान मोर्चा के साथी उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। ( Hisar morning News )

संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अपने हक़ की मांग कर रहे छात्रों को VC साहब से मिलने की बजाय सिक्योरिटी गार्ड्स से पिटवाया गया। पीटने वालों में ना केवल सिक्यॉरिटी गार्ड थे बल्कि प्रोफेसर भी शामिल रहे और गली के गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। यह सब वाइस चांसलर के इशारे पर ही किया गया था। मोर्चे के नेताओं ने कहा घटना के तमाम दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। जिन अधिकारियों को खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएं। निर्दोष छात्रों पर जो एफआईआर दर्ज हुई है उसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। प्रशासन छात्रों को अकेला ना समझे अगर अब छात्रों की तरफ़ से कोई भी दमन की कार्यवाही की तो किसान मोर्चा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगा। सरकार नस्ल और फ़सल को तबाह करना चाहती है। हम किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगें। अगर प्रसाशन अभी भी नहीं चेता तो यह आंदोलन और बड़ा होगा। ( Abtak Haryana News

 

संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की मीटिंग में विकास सिसर, सरदानन्द राजली, सोमबीर चौधरीवास, सारज भूल्लर, सुधीर सिंघवा, राजीव मलिक, कैलाश मलिक, कुलदीप पुनिया, कुलदीप खरड़, हर्षदीप गिल, चरणपाल, सुरेन्द्र मान, सतबीर धायल, जसवीर सूरा, दिलबाग हुड्डा, जोगिंदर माइयड़, सोमबीर भगाना, नशीब सातरोड़, बिमला तरड़, अनिल बैंदा, ललित हिसारियां, दशरथ मलिक, सुबेसिंह बूरा, बलराज मलिक, जगबीर माजरा, मुकेश घणघस, रोशनलाल लाडवा, सुनील कामरेड, मुकेश मलिक, राजेन्द्र बोबुवा आदि शामिल रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer