---Advertisement---

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कबूली 6 वारदातें | Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रोहा में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपित गिरफ्तार

Hisar News : हिसार जिले के अग्रोहा में एक दुकान के बाहर खड़े छात्र की मोटरसाइकिल को चोरी करने के मामले में अग्रोहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में सफलता सफलता है। मोटरसाइकिल चोर बरवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया और उसके कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने चोरी की 6 वारदातें कबूल की है।

 

Hisar Agroha Student bike chori News 

एएसआई पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नंगथला निवासी अनिल कुमार ने 26 अप्रैल 2025 को थाना अग्रोहा में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया कि वह गांव से हिसार पढ़ाई के लिए जाता है और अपनी मोटरसाइकिल अग्रोहा में एक दुकान के सामने खड़ी कर बस से आगे जाता है। दिनांक 26 अप्रैल को भी उसने यही प्रक्रिया अपनाई, लेकिन जब वह वापस लौटा, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। ( Agroha Hisar News


पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोनू की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ उक्त मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार की, बल्कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी व घर में चोरी की कुल 6 अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस ने इस मामले में वार्ड नंबर 19, बरवाला निवासी मोनू को अग्रोहा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ( Abtak Haryana News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer