---Advertisement---

महिला इंस्पेक्टर ने प्रापर्टी डीलर को ब्लैकमेल कर मांगी मंथली, तांत्रिक विद्या से वश में कर अवैध संबंध बना किया ब्लैकमेल|Hisar News

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : पुलिस महकमे में कार्यरत एक महिला इंस्पेक्टर ने शहर के एक प्रापर्टी डीलर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर हर महीने एक लाख रुपये की मंथली देने की बात कही। करोड़ों रुपये के अलावा सोने के जेवरात और महंगे कपड़े खरीदे। जब मामला उजागर हुआ तो महिला इंस्पेक्टर बोली उच्च अधिकारियों को देने होते हैं पैसे। ऐसे में पुलिस महकमे के अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा है। इसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Hisar police Woman inspector blackmailed property dealer and demanded monthly payment

पुलिस विभाग में एक अधिकारी को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि पति प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं और एक सोसायटी के प्रधान भी हैं। मेरे पति ने 2023 में जमीन खरीदी थी। उसके बाद 14 अगस्त 2023 को पति पर केस दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस विभाग में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी का हमारे घर पर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने मेरे पति को तांत्रिकों के माध्यम से अपने वश में कर लिया। ( Latest News in Hindi )

 

शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया गया कि उसके बाद मेरे पति के साथ महिला इंस्पेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पति को दिन-रात शराब के नशे में रखने लगी। वह मेरे पति को चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, शिमला, सिरसा और अन्य जगहों पर अपने साथ लेकर गई। वहां पर होटलों में रूकते तो वह अपने आप को मेरे पति की पत्नी बताती। वहां पर पति के साथ शारीरिक संबंध बनाती। पति को कहती की रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस दर्ज करवा कर जेल भिजवा दूंगी। ( Latest Hisar News Today in Hindi )

आरोप लगाया कि महिला इंस्पेक्टर मेरे पति के क्रेडिट कार्ड से सोने के जेवरात और महंगे कपड़े खरीदती। जब जांच की को पता चला कि महिला इंस्पेक्टर की दो शादियां हो चुकी हैं। उसने हिसार के ही रहने वाले एक व्यक्ति को भी तांत्रिक विद्या से अपने वश में कर करोड़ों रुपये और गाड़ी ली। उसे भी दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर मुझे, मेरे पति और बच्चों की मारने की फिराक में है। आजाद नगर थाना पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। ( ( Today Haryana latest News in Hindi )

 

महिला इंस्पेक्टर ने कहा- उच्चाधिकारियों को देने होते हैं रुपये: महिला इंस्पेक्टर ने प्रापर्टी

डीलर की पत्नी को हर महीने रुपये देने की बात कही और कहा कि उच्च अधिकारियों को भी रुपये देने हैं। प्रापर्टी डीलर की पत्नी का आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर इससे पहले भी कइयों से शारीरिक संबंध बनाकर करोड़ों रुपये ले चुकी है। महिला की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने नौ जून को केस दर्ज किया था। एफआइआर अब सामने आई है। ( Today Hisar News in Hindi )

 

इस संबंध में हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो साफ हो पाएगा कि पूरा घटनाक्रम क्या है। पूरा मामला स्पष्ट होने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ( Abtak Haryana News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer