Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : Flying Officer बनी नारनौंद की बेटी, गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत

0 minutes, 4 seconds Read

Narnaund daughter Tannu Dhanda became flying officer

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र की बेटी तनु ढांडा ने इतिहास रचते हुए गांव की पहली भारतीय वायु सेना में Flying Officer बनने का गौरव हासिल किया है।  अपने पैतृक गांव मिर्चपुर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। गांव के सरपंच प्रतिनिधि अशोक ढांडा, समाज सेवी ओमप्रकाश ढांडा ने कहां की बेटी ने पूरे देश में पांचवा रैंक प्राप्त करके गांव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने का काम किया है।

तनु ढांडा के पिता वीरेंद्र ढांडा और उनकी माता टीचर हैं। वह चाहते थे कि उनकी बेटी कुछ अलग करें। गांव के ही इंडस पब्लिक स्कूल से दसवीं व बारहवीं कक्षा पास करने के बाद, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उसने अपने सपनों को पंख लगाने शुरू कर दिए। आज तक घर में से कोई भी सेना में नहीं गया था। एक फौज के अधिकारी ने उनको बहादुरी के किस्से सुनाए तो वो उनसे प्रेरणा लेकर मन में सोचा कि सेना में भर्ती होकर देश के लिए कुछ करना चाहिए।

 

माता-पिता टीचर होने के नाते उसको टीचर ही बनना चाहते थे लेकिन तनु ने कुछ और ही सोच रखा था। अगस्त 2024 में एएफसीएटी टेस्ट पास किया। उसके बाद वाराणसी में इंटरव्यू हुआ। और 29 मई 2025 को जब परिणाम आया तो तनु ने पूरे देश में पांचवां रैंक प्राप्त किया। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा कि वह अब सेना में भर्ती होकर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर नियुक्त होगी।

एक जुलाई से हैदराबाद में उनकी एक साल के लिए ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इस खुशी में गांव में पहुंचने पर तनु ढांडा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तनु ढांडा के पिता वीरेंद्र ढांडा ने बताया कि बेटी पर आज पूरा गांव गर्व कर रहा है। उसने गांव में इतिहास रचने का काम किया है। भारतीय सेना में पहली फ्लाइंग ऑफिसर तनु होंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

सेना के अधिकारी से मिली प्रेरणा

तनु ढांडा ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा पास करने तक कुछ नहीं सोचा था। वह सेना के अधिकारी से मिली और उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए सेना में भर्ती होने के लिए सपना साकार करने में लग गई। उसका सपना आज पूरा हो गया। सपना अगर खुली आंखों से देखे जाए और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो वह जरूर पूरे होते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer