---Advertisement---

Narnaund News : लकड़ी लेने नहर पर गई महिला लापता, लोहारी राघो से युवती फरार

Follow Us
Narnaund News : लकड़ी लेने नहर पर गई महिला लापता, लोहारी राघो से युवती फरार
---Advertisement---
 woman who went to the canal to collect wood is missing, girl absconded from Lohari Ragho

Narnaund News : हिसार जिले के गांव खरबला से एक महिला व लोहारी राघो गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी नहर से लकड़ी लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर पर नहीं आई। नारनौंद व बास थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में गुमषुद्दगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरबला निवासी रामदिया ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी 30 वर्षीय पत्नी संतोष सुबह करीब 9 बजे लकड़ी लेने के लिए नहर पर गई थी। लेकिन देर शाम तक भी वो वापस घर नहीं आई। उसने अपनी पत्नी को नहर सहित पूरे गांव में तलाश किया, परंतु नहीं मिली। जिसके बाद उसने अपनी तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर भी अपनी पत्नी के बारे में पता किया। परंतु वो कहीं नहीं मिली। बास थाना पुलिस ने रामदिया की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी की गुमशुद्दगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वहीं नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में लोहारी राघो की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका पति नौकरी करता है और वो अपने बेटे के साथ काम पर गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी, लेकिन जब वो काम से घर पर आए तो उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने गांव में उसकी तलाश की, परंतु वो कहीं पर नहीं मिली। जब स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसकी बेटी जाती हुई दिखाई दे रही है। तमाम रिश्तेदारियों व अन्य संभावित ठिकानों से भी उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

नारनौंद: दिल्ली कूच से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कोहाड़ हाउस अरेस्ट, भाजपा पर साधा निशाना

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer