---Advertisement---

Narnaund News : पेटवाड़ गांव के खेतों में घास काट रही मां बेटी से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप

Follow Us
---Advertisement---
Mother and daughter cutting grass in the fields of Petwad village were beaten up

Narnaund News : हिसार जिले के गांव पेटवाड़ में एक महिला और उसकी बेटी खेतों में घास काट रही थी कि इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उन पर कुल्हाड़े से हमला करने का भी प्रयास किया। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद पुलिस थाने में दी शिकायत में पेटवाड़ निवासी नरेश नाम की महिला ने बताया कि वो और उसकी बेटी पूनम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गांव के ही जमीदारों के खेत में गई हुई थी। जब वो मां बेटी खेत से घास काट रही थी तो वहां पर गांव का ही मनोज शराब पीकर पहुंच गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि मनोज ने उन्हें जातिसूचक गालियां भी दी। जब वो उसके चुंगल से बचकर भागने लगी तो उसने पीछा कर उनपर कुल्हाड़े से हमला करना चाहा।

नरेश ने बताया कि मनोज ने खेत के मालिक व उसके घर वालों को भी बुला लिया और कहने लगा कि ये मां बेटी तुम्हारे खेत से सफेदे के पेड़ काट रही थी। साथ ही बार बार उन पर हमला करने का प्रयास करता रहा। लेकिन खेत मालिक और उसके परिवारवालों ने उनका बीच बचाव किया। जिसके बाद उन्होंने डाॅयल 112 पुलिस टीम को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपित मनोज पुत्र राजेन्द्र खेत से भाग गया। नारनौंद थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer